न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा देव सिंह मैदान पिथौरागढ़ में आयोजित श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस की कथा में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज की शिष्या कथाव्यास साध्वी अदिति भारती ने माँ पार्वती का जन्म, तपस्या, शिव-पार्वती विवाह एवं कुमार कार्तिकेय द्वारा तारकासुर वध का सरस वर्णन किया| साध्वी ने देवी भागवत महापुराण के सप्तम स्कन्द मे दर्ज देवी गीता के उपदेश के माध्यम से बताया कि महादेवी स्वयं कहती हैं कि मेरे साक्षात् दर्शन के लिए सतगुरु की शरण अनिवार्य है| समाज में पनप रही पाखंड की समस्या पर चर्चा करते हुए, उन्होंने ने बताया की पाखंडी गुरुओं से बचने का एक ही मार्ग है पूर्ण गुरु की कसौटी लेकर खोज करना।| देवी गीता प्रसंग में स्वयं माँ यह कसौटी धर्म के जागरण से ही इन महापुरुषों का निर्माण हुआ और भारत की कालजयी संस्कृति का आधार भी धर्म अर्थात ईश्वर का साक्षात्कार ही रहा। कथा के चौथे दिवस में गिरीश जोशी जिलाध्यक्ष भाजपा, इन्दर लुंठी, दिनेश कापड़ी, प्रयाग सिंह कफलिया रिटायर्ड डीएसपी, चन्द्र सिंह महर अध्यक्ष रामलीला कमिटी टकाना, दयानन्द भट्ट अध्यक्ष सीनियर सिटीजन पिथौरागढ़ आदि विशिष्ट अतिथि सम्मिलित हुए|

error: Content is protected !!