न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। दिव्य ज्योति जागृती संस्थान की ओर से देव सिंह मैदान पिथौरागढ़ में आयोजित श्रीमद देवी भागवत रविवार से शुरू हो गया है। मौसम खराब होने के कारण आज डेढ़ घंटे ही कथा का वाचन किया गया। यजमानों ने सुबह पूजा करवाई। उसके बाद कथा व्यास अदिति भारती ने कथा का वाचन किया। मड़ सिलौली संस्थान की संयोजिका अर्चना भारती ने बताया कि कथा का समापन 10 फरवरी को होगा। इस मौके पर मुख्य यजमान सुभाष चंद, राजेन्द्र बिष्ट, भगवान सिंह बिष्ट, डॉ. अशोक पंत, हेमराज बिष्ट, प्रकाश जोशी, जगदीश तिवारी, दीपक चंद्र, सरस्वती जुकरिया, तुलसी गहतोड़ी समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

error: Content is protected !!