न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। दुग्ध संघ के चुनाव छह फरवरी को कराए जाएंगे। चुनाव की प्रक्रिया दुग्ध संघ परिसर में होगी। दुग्ध संघ कार्यशाला के प्रभारी विक्रम पोखरियाल ने बताया की आठ सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हो गया है। बिण वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था इसमें कोई नामांकन नहीं हुआ। अध्यक्ष पद के लिए छह फरवरी को मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए मतदान से पूर्व शासन की ओर से अपना प्रतिनिधि तैनात किया जाएगा। मतदाता सूची कार्यालय परिसर में चस्पा कर दी गई है।

error: Content is protected !!