न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। कनालीछीना निवासी दिनेश कोहली को कुमाऊ विश्वविद्यालय ने 18वें दीक्षांत समारोह में डाक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उन्हें उपाधि दी। उन्होंने उत्तराखंड राज्य में महिलाओं की राजनीतिक चेतना एवं सहभागिता पिथौरागढ़ जनपद के विशेष संदर्भ में अपना शोध कार्य पूरा किया। पिछले दिनों आयोजित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वर्तमान में वे नारायण नगर महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता द्रोपदी देवी, धर्मपत्नी, गुरुजनों और मित्रों को दिया है। डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल, ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना सुनीता कन्याल, नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल आदि ने शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!