न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। स्थानीय कच्चाहारी कुटी में डां. ज्ञान प्रकाश कच्चाहारी की योग, यम-नियम पर आधारित पुस्तक योग दर्शन का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम शिक्षाविद डॉ पीताम्बर अवस्थी, बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य, समाजसेवी सुनील कोहली, कवि गोपालदत्त सती, गंगादत्त जोशी, जतिन वल्दिया, अंकित ज्याला, चंदन पानू, जयश्री लोहनी, हेमा की उपस्थित में हुआ। विमोचन कार्यक्रम में डां. कच्चाहारी ने कहा कि यह पुस्तक योग दर्शन पर आधारित है। आज की जीवनशैली में भाग दौड़ सम्मिलित है। जिस कारण लोग रोग-व्याधि से ग्रसित हो रहे हैं। अगर हम अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर लें तो रोगों के प्रभाव को रोका जा सकता है। डॉक्टर पीताम्बर अवस्थी ने कहा कि डां कच्चाहारी समाज जीवन में आम जनमानस की सेवा के साथ-साथ साहित्य सृजन भी कर रहें हैं। उनकी पुस्तकें शोध पर आधारित होती हैं। पुस्तक योग दर्शन एक जनोपयोगी पुस्तक है। जिसे पढ़कर निश्चित ही पाठक वर्ग लाभान्वित होगा। साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य ने कहा कि डां.कच्चाहारी महान साहित्य साधक हैं। इनका रचना संसार पाठकों को गहरे तक प्रभावित करता है। पुस्तक योग दर्शन आज के जीवन शैली को सम्यक बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

error: Content is protected !!