न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के डुंडू में महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से उत्पादित गन्ने की पेराई शुरू हो गई है। पेराई का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल ने करते हुए महिलाओं से अधिक गन्ना उत्पादन कर आजीविका बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में हर संभव सहायता की जाएगी। गन्ना उत्पादक सुंदर सिंह अन्ना ने बताया कि पांच समूह गन्ना उत्पादन से जुड़े हैं। गन्ने की पेराई कर उससे गुड़ तैयार किया जाएगा। बताया कि अभी तीन कुंटल गुड़ की मांग मिली है। यहां खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद, भाजपा नेता महिमन कन्याल, प्रधान विमला पंत, जोगा सिंह, प्रकाश पुनेठा, जगदीश कलौनी समेत क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!