न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले के मंदिरों में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के नजदीकी चौपाखियां मंदिर में सफाई अभियान के बाद भजन कीर्तन आदि का आयोजन किया गया, जिसमें युवक और महिला मंगल ने भागीदारी की। चंडिका घाट मंदिर में भी शुक्रवार को स्वच्छता अभियान के बाद गंगा आरती का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।

error: Content is protected !!