न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी कस्बे जाजरदेवल में उद्योग व्यापार मंडल इकाई गठित की गई है। व्यापारियों की बैठक में सर्वसम्मति से पीतांबर चिलकोटी को अध्यक्ष, प्रमोद जोशी को उपाध्यक्ष, इंद्र मोहन जोशी को महासचिव, भुवन जोशी को उपसचिव बसंत पुनेठा को कोषाध्यक्ष चंद्रकला देवी को महिला उपाध्यक्ष, शैलजा जोशी को महिला उप सचिव चुना गया। इसके अलावा संरक्षण मंडल में बसंत जोशी, मोहन जोशी राजकमल सिंह, षष्ठी बल्लभ, ललित जोशी शामिल किए गए है। इकाई के गठन पर प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा, प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन जोशी जिलाध्यक्ष जनक जोशी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

error: Content is protected !!