न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। खटीमा के किलपुरा वन रेंज में एक हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। नौगांवनाथ निवासी मदन राम पत्ते लेने के लिए जंगल में गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। किलपुरा वन रेंज में मदन राम का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग ने शव को कब्जे में ले लिया। इस क्षेत्र में मानव वन्य जीव संघर्ष लगातार बढ़ रहे हैं। दो रोज पूर्व सुरई वन रेंज में बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया था।

error: Content is protected !!