न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पंडा गांव में चल रही रामलीला के नवें रोज लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध का मंचन हुआ। भारी ठंड के बावजूद देर रात तक लोग मंचन का आनंद उठाते रहे। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं लोगों को उनके आदर्श को जीवन में उतारना चाहिए। मुख्य अतिथि जगत सिंह खाती को संयोजक दीपक तिवारी और विक्रांत पुनेडा ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंचन को संपन्न कराने में विक्रम बिष्ट, मनोज खत्री अर्जुन बिष्ट रवि शास्त्री अंकित कुमार भूपेंद्र बिष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार, रोहन बिष्ट, संजय शर्मा सहयोग दे रहे हैं।

error: Content is protected !!