न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। मिशन इंटर कालेज पिथौरागढ़ में शीतावकाश से पूर्व क्रिसमस पर्व पर कार्यक्रम किए गए। प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी ने क्रिसमस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रभु यीशु मसीह के बताये पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने यीशु के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रवक्ता विमलदीप फिलिप, भावना तिवारी, नीमा पुनेठा, शोभा चंद, प्रदीप सिंह, शमशेर सिंह समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

error: Content is protected !!