न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। नगर की सिल्थाम क्षेत्र में होटल चलाने वाले प्रसिद्ध ब्लॉगर सुनील जोशी का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वे लीवर की बीमारी से ग्रस्त थे उनका लिवर ट्रांसप्लांट होना था। तमाम संगठन मदद के लिए आगे आ रहे थे ,लोग उनकी लंबी जीवन की कामना भी कर रहे थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। सुनील जोशी मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के कुमलसो गांव के रहने वाले थे। उनके पिता 50 वर्ष पूर्व पिथौरागढ़ बस गए थे। वर्तमान में उनका परिवार रई सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में रह रहा है। सुनील अपने पीछे माता पत्नी और एक पांच साल की बेटा को छोड़ गए है। उनका शव ऋषिकेश से पिथौरागढ़ लाया जा रहा है अंतिम संस्कार कल रामेश्वर घाट में किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी,प्रांतीय प्रवक्ता सुरेश जोशी पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बल्दिया, गोलू पाठक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।

error: Content is protected !!