न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा ने संगठन के पदाधिकारियों के अनुमोदन के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें धीरज बेरी, राहुल भट्ट, काजोल बसेड़ा उपाध्यक्ष, शुभम भट्ट, निखिल ऐरी, प्रदीप सौन, भूपेंद्र चंद्र पांडे, आयुष धामी महासचिव बनाए गए हैं। इनके अलावा 10 कार्यकर्ताओं को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशांत बोहरा और गणेश दानू सोशल मीडिया जिला संयोजक बनाए गए हैं। नए पदाधिकारियों को विधायक मयूख महर, जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर आदि ने बधाई दी है।

error: Content is protected !!