न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पौष मास आगमन के साथ ही कुमाऊनी बैठकी होली शुरू हो गई है। रविवार को डॉ. अशोक कुमार पंत के आवास मानस मंदिर में बैठकी होली का आयोजन हुआ। गायक संतोष लाल साह, भास्कर कर्नाटक सुरेश कर्नाटक डॉ. अशोक पंत, दिनेश उपाध्याय योगेश भट्ट शंकर पंत द्वारिका पांडे भुवन पांडे मनीष पंत महेश पंत पूरन चंद्र पंत, चक्रधर पंत आदि ने विभिन्न शास्त्रीय होलियों का गायन किया। तबले पर प्रियतोष कर्नाटक, भुवन पांडे और द्वारिका पांडे ने संगत दी। कालसीन मंदिर पितरौटा में वरिष्ठ होली गायक केदार भट्ट भुवन चंद्र जोशी गजेंद्र अधिकारी योगेश पांडे केदार खर्कवाल आदि ने बैठकी होली का रंग जमाया।

error: Content is protected !!