न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। शराबी वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को महिला उप निरीक्षक आरती और उप निरीक्षक नाथ सिंह ने चेकिंग के दौरान वाहन चालक सूरज कुमार निवासी लिन्ठयुडा और सोमेश पाटनी निवासी मझेडा को शराब के नशे में खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया। दोनों के वाहन सीज कर दिए गए है। हाईवे पेट्रोल यूनिट के हेड कांस्टेबल बसंत कुमार ने जीवन कुमार निवासी धारीधमौड को शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 88 वाहन चालकों का चालान किया गया। मिशन मर्यादा के तहत 47 लोगों पर कार्रवाई हुई।

error: Content is protected !!