न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। उन्होंने भंडारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भंडारी चंपावत जनपद के सह प्रभारी भी है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दायित्व दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, राकेश देवलाल, वीरेंद्र बोहरा, ललित पंत, गेहराज पांडे, इंदर लुंठी, रघुवर बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर नैनीसैनी गांव में भंडारी का स्वागत किया गया।

error: Content is protected !!