न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने गुरुवार को अभियान चला कर क्षेत्र के पांच पूर्व अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया। इससे पूर्व नेपाल सीमा से लगे तीतरी, घिंगरानी द्वालीसेरा और बगड़ीहाट गांव में जागरूकता अभियान चलाए गए। लोगों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके समझाये गये। इस दौरान पुलिस के विभिन्न ऐप और हेल्पलाइन नंबर से भी लोगों को अवगत कराया गया। अभियान ओगलि चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी देव की अगुवाई में संचालित किये गये।

error: Content is protected !!