न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जिले के झूलाघाट से शिक्षा लेने वाले आईएएस अधिकारी युगल जोशी का पहला उपन्यास अग्निकाल इसी माह पेंगुइन प्रकाशन से प्रकाशित होगा। युगल जोशी ने इस उपन्यास में एक युवक के जरिए तुर्क शासनकाल में आम जनजीवन को समझाने का प्रयास किया है। एक युवक माणिक के जरिए तत्कालीन व्यवस्थाओं को समझने में यह उपन्यास बेहद महत्वपूर्ण है। इस नजरिए से अब तक रचा गया साहित्य बहुत कम जानकारी देता है। उपन्यास जल्द ही अमेजॉन पर उपलब्ध होगा। उनके पहले उपन्यास के प्रकाशन पर जिले के तमाम साहित्यकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। उपन्यास को लेकर लिखी गई समीक्षा काफी चर्चाओं में है।

error: Content is protected !!