न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। डीडीहाट विकासखंड के अंतर्गत देवीसूना-गराली सड़क में निर्माणाधीन पुलों में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किए जाने से खिन्न ग्रामीणों ने रविवार को पुल के समीप प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन को जानकारी देने के बाद भी इस मामले में कोई पहल नहीं की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग जल्द नहीं रोका गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सरपंच सुंदर सिंह कन्याल ग्राम प्रधान महेश कन्याल कृष्ण सिंह, होशियार सिंह, उमेश सिंह नारायण राम, सरला देवी पूरन सिंह आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!