न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड सरकार द्वारा देहरादून में इनवेस्टर समिट की जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बड़े उधोगपति आ रहे हैं। पिथौरागढ़ की चंडाक मैग्नासाइट फैक्ट्री 1974 में शुरू हुई थी। 27 वर्ष पूर्व तक लगभग 2000 परिवार को रोजगार मिला हुआ था। लोगों का कहना है कि रोजगार और पलायन रोकने के लिए मैग्नासाइट फैक्ट्री को फिर से शुरू कराया जाए। कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, मजदूर नेता केदार सेठी, पूर्व सभासद विजेंद्र पुनेड़ा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस भुवन जोशी, होशियार सिंह लुंठी, प्रधान लछी राम, अरविंद सक्सेना, रहीम कुरेशी, एडवोकेट सुधीर चौहान, प्रधान ढुंगा मनोज बिष्ट आदि ने जल्द फैक्ट्री शुरू करने की मांग की है।

error: Content is protected !!