न्यूज़ इंडो नेपाल

चंपावत। उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 12 नवंबर को फंसे 41 श्रमिकों में शामिल टनकपुर क्षेत्र के ग्राम छीनीगोठ निवासी पुष्कर सिंह ऐरी अपने घर पहुंच गए हैं। टनकपुर पहुंचने पर उनका लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छः बजे पुष्कर टनकपुर पहुंचे। पीलीभीत चुंगी पर स्थानीय लोगों ने फूल मालाएं पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया और आतिशबाजी करते हुए पुष्कर की सकुशल घर वापसी पर खुशी जताई।छीनीगोठ के निवासियों ने भी पुष्कर के घर वापसी पर खुशी जताई और उनका स्वागत किया। अपने पुत्र के सकुशल घर आने पर पुष्कर के माता पिता काफी भावुक दिखे। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के कर्मचारी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा जिला महामंत्री पूरन महरा समेत कई लोग शामिल रहे।

error: Content is protected !!