न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के बीआरसी विण में न्याय पंचायत स्तरीय गणित बिजार्ड एवं स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता प्रभारी नवल पंत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मैथ्स बिजार्ड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिण के युवराज ने प्रथम, कासनी के किशन बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में विकास कुमार जीपीएस बिण ने प्रथम, यहीं की निकिता धामी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में संगीता महर, पुष्पा मेहता, गीता शर्मा, भूपेन्द्र सिंह सामन्त, ममता बिष्ट,गोविंद नाथ ने सहयोग किया

error: Content is protected !!