न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल संयुक्त युद्धाभ्यास में शामिल सेना के अधिकारी और जवानों ने रविवार को केएमवीएन की ओर से संचालित लंदन फोर्ट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने किले के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली। निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने दोनों देशों के अधिकारी और जवानों को किले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समय के अनुसार इसका नाम बदलता रहा है। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। अधिकारियों ने लंदन फोर्ट परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत भारत-नेपाल मैत्री पौध का रोपण किया। उन्होंने गुरुरानी की हिमालय बचाओ अभियान मुहिम का स्वागत किया। इस मौके पर कुमाऊं रेजीमेंट के कैप्टन अभिनव शर्मा, सूबेदार दीपक धामी, नेपाल आर्मी के मेजर अनिल बसनेत समेत जवान शामिल रहे।

error: Content is protected !!