न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच होने वाला संयुक्त युद्ध अभ्यास शुरू हो गया है। सूर्य किरण नाम से होने वाले युद्ध अभ्यास का यह 17 वां संस्करण है। संयुक्त अभ्यास दोनों देशों के जवान पहाड़ी क्षेत्र में आतंकवाद से निपटने युद्ध कौशल को विकसित करने जैसे प्रदर्शन करेंगे। युद्ध अभ्यास में नेपाल की ओर से 23 अधिकारी 24 जेसीओ 286 जवान भाग ले रहे हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध अभ्यास की शुरुआत 2011 में हुई थी। पिथौरागढ़ में इससे पूर्व 2018 और 2021 में भी अभ्यास चुके है।

error: Content is protected !!