न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा, बूथ सशक्तिकरण अभियान, मन की बात कार्यक्रम, बूथ पालकों पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने दूरदराज के क्षेत्रों के पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। यहां बिण मंडल प्रभारी गणेश भंडारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र बोहरा, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, अमित बम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!