न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के बांस में रामलीला का मंचन जारी है। यहां पिछले 91 साल से रामलीला का आयोजन हो रहा है। रामलीला देखने गांवों से दर्शक उत्सुकता के साथ पहुंच रहे हैं। आठवें दिन के मंचन में मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, बलवीर खाती रहे। यहां अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, सचिव राजेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष हरि चंद, व्यवस्थापक उमेश खत्री, त्रिलोक बिष्ट, मनोज खत्री आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!