न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। दूरदराज के अस्पतालों से प्रसव के लिए महिला चिकित्सालय रेफर की जा रही महिलाओं के 108 एंबुलेंस में ही सामान्य प्रसव हो जा रहे हैं। मंगलवार को मुनस्यारी क्षेत्र की गोल्फा गांव की खुशबू देवी के पेट मैं बच्चा उल्टा होने से प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी। जिसे मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के डॉक्टरों द्वारा महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अत्यधिक पीड़ा होने पर एंबुलेंस में तैनात ईएमटी हिना और पायलट त्रिभुवन ने वाहन में ही महिला का सफल प्रसव कर दिया। जच्चा और बच्चा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!