न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। अस्कोट-कालापानी पैदल मार्ग पर खोलिया गांव पंचायत और देवल के मध्य मार्ग बदहाल बना है। इसके चलते प्राथमिक विद्यालय के बच्चे झाड़ियों में छुपे वन्य जीवों से दहशत में हैं।इस मार्ग पर इतनी झाड़ियां हैं कि ओस पड़ने पर स्कूली बच्चों की ड्रेस भीग जा रही है। इस मार्ग से आम यात्रियों के अलावा जीआईसी, आईटीआई में पड़ने वाले छात्र भी परेशान हैं। बच्चों ने बताया कि कई बार उनका सामना सांप, छिपकली और अन्य वन्य जीवों से होता रहता है। पूर्व सैनिक आन सिंह पाल, सुशील सिंह ने बताया कि यह मार्ग लोक निर्माण विभाग की देखरेख में है। विभाग को जानकारी दिए जाने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव राठी का कहना है कि शीघ्र रास्ते की दुरुस्त कराया जाएगा।

error: Content is protected !!