न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। देश के प्रथम महावीर चक्र विजेता पूरदम गांव निवासी दीवान सिंह दानू की प्रतिमा का अनावरण तीन नवंबर को उनकी पुण्यतिथि पर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में होगा। पूर्व सैनिक संगठन के प्रयासों से प्रतिमा तैयार की गई है। प्रतिमा स्थल का कार्य क्षेत्रीय विधायक की पहल पर किया जा रहा है। परिजनों ने महावीर चक्र विजेता की प्रतिमा लगाने के लिए पूर्व सैनिक संगठन का आभार जताया है। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष में मयूख भट्ट ने कहा की प्रतिमा अनावरण का कार्य भव्य रूप से आयोजित होगा। जिसमें स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी।

error: Content is protected !!