न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर वड्डा कस्बे में चल रही रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि एसीपी प्रकाश राम ने रामलीला का शुभारंभ किया। हारमोनियम पर मनोहर सिंह मतवाल और तबले पर विशंभर दत्त पाटनी सहयोग दे रहे हैं। रामलीला के निर्देश पूरन चंद्र खर्कवाल कर रहे हैं। अध्यक्ष से प्रवीण सिंह बिष्ट ने बताया कि तीसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया जाएगा। रामलीला देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं।

error: Content is protected !!