न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने के लिए संचालित किये जा रहे अपणि सरकार पोर्टल पर प्रकरणों की लंबित रहनी को गंभीरता से लेते हुए अपर जिला अधिकारी शिवकुमार बरनवाल ने राजस्व उप निरीक्षक गोगना करण सिंह पांगती, राजस्व उप निरीक्षक पुरान देवराज बिष्ट को कठोर चेतावनी दी है। दोनों से प्रकरण लंबित होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया था, जो संतोषजनक नहीं था। अपर जिला अधिकारी ने कहा है कि प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं किए गए तो दोनों के खिलाफ सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!