न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण चौथे दिन भी जारी रहा। निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरुरानी ने बताया कि छात्रों द्वारा उल्का देवी मंदिर परिसर से गैस गोदाम परिसर तक सफाई अभियान चलाया। बाद में छात्रों ने सरयू नदी में पेडलिंग, तैराकी, फिलिप रिफिलिप व रीवर रेस्क्यू के तहत आपदा प्रबंधन की जानकारी ली। बौतड़ी से घाट तक 3 किमी का रिवर रन किया। राफ्टिंग से छात्र उत्साहित हैं। प्रशिक्षण देने वालों में भूपेंद्र सिंह अरविंद नेगी राजेंद्र सिंह पदम सिंह दीपक बिष्ट वेद प्रकाश शामिल हैं।

error: Content is protected !!