न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पांच कुमाऊं रेजीमेंट के सहित खुशाल सिंह को उनकी चौदहवीं पुण्यतिथि पर सैनिक संगठन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। खुशाल सिंह वर्ष 2009 में उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं एक ऑपरेशन में देश के लिए शहीद हो गए थे। उनकी वीरता के लिये मरणोपरांत सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। पूर्व सैनिकों ने आज उनके घर पहुंच कर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कैप्टन लक्ष्मण सिंह देउपा, संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट नारायण सिंह देवी दत्त जोशी महेश सिंह लक्ष्मण सिंह देउपा, शेर सिंह शाही धर्म सिंह दिवाकर बोहरा नवीन गिरी प्रहलाद सिंह हरीश पंत सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!