न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मी आदित्य कुमार और मंजू देवी को लंबे समय से वेतन नहीं दिए जाने से नाराज विधायक मयूख महर बुधवार को नगर पालिका पहुंचे, उन्होंने कहा कि दोनों कर्मचारियों को वेतन के लिए उन्होंने जिलाधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से वार्ता की लेकिन सभी से उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन मिले। मजबूर होकर उन्हें पालिका में प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने पालिका में चल रही मनमानी पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस पर रोक नहीं लगी तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके बाद वे बोर्ड बैठक में शामिल हुए जहां उन्होंने कर्मचारियों के वेतन सहित तमाम मसलों पर सभासदों से चर्चा की और सभासदों की बात सुनी। इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, आशीष हॉवर्ड, निशीद उप्रेती, अभिषेक बोहरा आदि ने नगर पालिका में जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक ने शनिवार को ही पालिका में धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी थी, जिसके बाद हरकत में आई पालिका ने मंजू देवी के 40% वेतन का भुगतान कर दिया है।

error: Content is protected !!