न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार होगा, साथ ही दायित्व भी दिये जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को पिथौरागढ़ में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। प्रधानमंत्री के नारायण आश्रम दौरे को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने नारायण आश्रम जाकर तैयारी को परखा और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा संसदीय सीट की ऐतिहासिक जनसभा को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। जनसभा स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में होगी। अल्मोड़ा संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी बदले जाने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि पार्टी का नाम केंद्रीय नेतृत्व तय करता है कार्यकर्ताओं ने कमल के फूल को अपना प्रत्याशी तय किया हुआ है। पिथौरागढ़ से हवाई सेवा के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पिथौरागढ आगमन से पहले नैनी सैनी से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी महामंत्री राकेश देवलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!