एन आई एन
पिथौरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को विकासखंड बिण सभागार में योग सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह पोखरिया ने सत्र की शुरुआत की। अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर राजेश जोशी के निर्देशन में डॉक्टर उषा बृजवासी, डॉक्टर सरोज मिश्रा, डॉक्टर बीपी जोशी, डॉक्टर हेमलता पायर, डॉ कैलाश टोलिया आदि ने योग और आयुर्वेदिक जीवन शैली की जानकारी दी। कार्यक्रम में 85 से अधिक योग साधक शामिल हुए।

error: Content is protected !!