एन आई एन
पिथौरागढ़। जाजरदेवल थाना क्षेत्र के उर्ग गांव में पारिवारिक विवाद में एक महिला और एक व्यक्ति, विपक्षी के घर में पथराव करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके नहीं मानने पर पुलिस ने सपना धानिक निवासी पीपली और साहिल कठायत को गिरफ्तार कर लिया। गंगोलीहाट में महेश कुमार निवासी पतारवाडा को झगड़ा करने के आरोप में, अमित कुमार निवासी बडालू को शांति भंग करने के आरोप में, और नई बस्ती डीडीहाट निवासी सौरव पंचपाल को सरेआम उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिलेभर में मिशन मर्यादा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 121 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!