एन आई एन
पिथौरागढ़। अस्कोट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पांच और चार वर्ष के दो नाबालिक बच्चों के साथ दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने मिस्त्री राधा कृष्ण शाह मूल निवासी चंपारण बिहार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बच्चों की मां की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा कर, आरोप लगाया गया था कि वह उसके बच्चों को बहला फुसला कर ले गया और उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। थाना अध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

error: Content is protected !!