
एन आई एन
पिथौरागढ़। सरस्वती शिशु मंदिर मुनस्यारी में शिशु भारती का गठन किया गया। शिशु भारती का चयन मतदान के जरिए हुआ। अध्यक्ष पद पर गौरव पवार, उपाध्यक्ष पद पर देवांश परिहार, सेनापति पद पर देवेश चिराल, उप सेनापति पद पर अंशुमन राज, मंत्री पद पर कार्तिक मेहता, उप मंत्री पद पर हर्षित बसेडा, वंदना, प्रमुख पद पर रितिका रावत विजयी रहे। इन सभी पदाधिकारियों को अधिवक्ता मनोहर दरियाल ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गोकर्ण सिंह मर्तोलिया, अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मसत्तू, विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह बसेड़ा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों का आभार जताया।