
एन आई एन
पिथौरागढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ नगर निगम क्षेत्र में कई कार्यो को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। यह जानकारी आज मेयर कल्पना देवलाल ने पत्रकार से हुई वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि नगर में डॉग केयर सेंटर, पार्कों का जीर्णोदार और सौंदर्यीकरण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में छोटे-छोटे पार्किंग स्थल विकसित करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में भाटकोट, कामाख्या मंदिर और चंडाक क्षेत्र में सनराइज ,सनसेट और पंचाचुली दर्शन के लिए व्यू प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सीमांत जिले से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली विमान सेवा का किराया घटाकर ₹5000 कर दिया गया है। इसका लाभ जिले के लोगों को मिलेगा। दिल्ली और देहरादून से दो विमान सेवा संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिथौरागढ़ जिला तेजी से विकास कर रहा है। नगर निगम क्षेत्र के लिए भी मुख्यमंत्री के स्तर से तमाम कार्य किए जा रहे हैं। वहां सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पार्षद दिनेश कापड़ी मौजूद रहे।