
एन आई एन
पिथौरागढ़ पुलिस का मिशन मर्यादा और यातायात सुधार अभियान जारी है। बलुवाकोट थाना क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से लोगों को गाली-गलौज कर उत्पात मचा रहे अर्जुन ग्वाल को थानाध्यक्ष मेघा शर्मा ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जिलेभर में यातायात नियमों और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 129 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।