एन आई एन

पिथौरागढ़। उद्योग व्यापार मंडल के और रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक, व्यापार संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी और प्रसिद्ध कलाकार जगदीश चंद्र पुनेडा का आज आकस्मिक निधन हो गया है। वे 75 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक जताया। विधायक मयूख महर, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, शमशेर महर, किरन मालदार, व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष जनक जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जोशी, नगर अध्यक्ष तपन रावत, दर्जा मंत्री हेमराज बिष्ट सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। स्थानीय रामेश्वर घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!