
एन आई एन
पिथौरागढ़। बास्केटबॉल खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी के निधन पर आज जिला ओलंपिक संघ ने देव सिंह मैदान में शोकसभा का आयोजन किया। शोक सभा में पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि अर्जुन अवार्डी के निधन से जिले के खेल जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। खिलाड़ियों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।