
एन आई एन
पिथौरागढ़ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ पीतांबर अवस्थी की पुस्तक ‘महिला भ्रांतियां और समाधान’ पुस्तक का नेपाल के प्रसिद्ध लेखक कृष्ण सिंह पेला ने नेपाली भाषा में अनुवाद किया है। यह अनुवाद भारत और नेपाल के साहित्यिक संबंधों को मजबूत बनाने में सहायक होगा और इससे दोनों देशों में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। भारत लौटने पर डॉ. अवस्थी ने अपनी अनुवादित पुस्तक जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी को भेंट की। जिलाधिकारी ने डा. अवस्थी के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया। बता दें कि डॉ. अवस्थी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ , ‘नशा मुक्ति अभियान’ चला रहे हैं। साथ ही दो दर्जन से अधिक पुस्तक लिख चुके हैं।