
एन आई एन
पिथौरागढ़। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम पार्षद करन सिंह को डीडीहाट जिले का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने सौंपी है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने से गदगद कार्यकर्ताओं ने आज मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई।