एन आई एन
पिथौरागढ़। पुलिस का मिशन मर्यादा अभियान जारी है, जिले भर में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुडदंग करने वाले 111 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे के नेतृत्व में चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान पंडा में एक ढाबे में शराब को बेचने वाले जितेंद्र सिंह बिष्ट निवासी पंडा को 15 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कंबोज ने शांति व्यवस्था भंग करने पर लच्छी राम निवासी न्वाली को 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!