एन आई एन
पिथौरागढ़। ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष सुनील चंद का फूल मालाओं के साथ मंगलवार को स्वागत कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व‌ विधायक बिशन सिंह चुफाल ने मूनाकोट में संगठन को मजबूत करने व सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में जिला मंत्री योगेश चंद, किसान मोर्चा अध्यक्ष जीवन कापड़ी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शेखर भट्ट, मोहन घोटा, नैन सिंह धामी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव जोशी और संचालन पूर्व मंडल महामंत्री कमलेश धरियाल ने किया।

error: Content is protected !!