एन आई एन
पिथौरागढ़। दहेज हत्या के मामले में एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 6 जुलाई 2019 को संतोष कुमार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि उसकी बहन के पति गणेश राम ने दहेज को लेकर उसकी बहन की हत्या कर दी है। इस मामले में गणेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। जिस पर कोर्ट ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंटी जारी किया था। अपर उप निरीक्षक दिनेश शर्मा ने दबिश देकर उसे जग्यूड़ा से उसे गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!