एन आई एन
पिथौरागढ़। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती ने चैकिंग के दौरान खड़कियाबजा जाखपंत में दुकान की आड़ में शराब बेच रहे किशोर पंत को गिरफ्तार कर लिया। दुकान से तीन बोतल और पांच पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। डीडीहाट के थाना अध्यक्ष सुरेश कंबोज ने शांति भंग करने के आरोप में दीपक सिंह कन्याल को और शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में दीवान सिंह देऊपा को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी घाट जितेंद्र सोराडी ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में धन सिंह निवासी गोगना को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।