न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दीपावली से पूर्व सिमलगैर बाजार में स्थानीय उत्पादन के स्टाल लगाए गए। रेखा भट्ट द्वारा तैयार मिलेट्स के लड्डू कविता खडायत के ऐंपण से बने उत्पाद नेहा जोशी रेनू जोशी की सुंदर मोमबत्ती और च्यूरे से निर्मित दीपावली स्लॉटआकर्षण का केंद्र रहे। प्रदेश के आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनीत रोहिला जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने स्टाल का निरीक्षण कर उद्यमियों का उत्साह बढ़ाया इस अवसर पर राजेश बिष्ट जितेंद्र तिवारी मनीष लोहनी दिनेश मयंक कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!